Hero कंपनी भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है, जो लोकप्रिय मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाती है। इसी कड़ी में आज हम कंपनी के तरफ से आने वाले लोकप्रिय Destini 125 XTEC स्कूटर की चर्चा करेंगे, जो आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। Hero Destini 125 XTEC, जो बेहद सस्ती कीमत पर आती है, लेकिन इसके बावजूद इसमें काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में ये स्कूटर आपके लिए काफी शानदार विकल्प बन सकती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में
Hero Destini 125 XTEC के फीचर्स
Hero Destini 125 XTEC में कंपनी ने काफी शानदार और आधुनिक फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको इको-फ्रेंडली और फ्यूल एफिशिएंट इंजन, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED headlamps, chrome finishing, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मैसेज नोटिफिकेशन, रियल-टाइम ट्रिप इंफॉर्मेशन, Side-stand engine cut-off, USB चार्जिंग पोर्ट के साथ कई और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
Hero Destini 125 XTEC का इंजन
Hero कंपनी ने अपनी इस स्कूटर में दमदार इंजन क्वालिटी दी है। Hero Destini 125 XTEC में 124.6cc, सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। जो 9 bhp पर 7,000 rpm की मैक्सिमम पावर और 5,500 RPM पर 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमे कूलिंग सिस्टम जिससे ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती। और यह स्कूटर 50-55 kmpl तक का माइलेज दे सकता है, जो राइडिंग कंडीशन्स पर निर्भर करता है।
भारत में Hero Destini 125 XTEC की कीमत
Hero Destini 125 XTEC भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है, XTEC की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹79,990 से शुरू होती है। कीमत स्थान और वैरिएंट के आधार पर बदल सकती है। Hero Destini 125 XTEC 6 रंगों में उपलब्ध है- Nexus Blue, Matt Black, Panther Black, Pearl Silver White, Candy Blazing Red और Chestnut Brown आप अपने पसंद से कोई भी कलर स्कूटर ले सकते हैं।
FAQs:
Hero Destini 125 XTEC का माइलेज कितना है?
यह स्कूटर 50-55 kmpl तक का माइलेज दे सकता है।
Hero Destini 125 XTEC की कीमत कितनी है?
दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹79,990 से शुरू होती है।
क्या इसमें i3S (Idle Stop-Start System) दिया गया है?
हां, इसमें हीरो की i3S टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्टॉप सिग्नल पर इंजन ऑटोमैटिक बंद हो जाता है और फ्यूल बचता है।
इसका मुकाबला किन स्कूटर्स से है?
यह स्कूटर Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 को टक्कर देता है।