Matter Aera Electric Bike : भारतीय बाजार में आज कल इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को ग्राहक भी अपनाने में पीछे नहीं है। इसी को देखते हुए मैटर मोटर कंपनी ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक बाइक Matter Aera को मार्केट में उतार दिया है। यह बाइक न केवल तकनीक के मामले में आगे है, बल्कि यह देश के युवाओं और पर्यावरण के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आई है। आइए जानते हैं विस्तार में-
Electric Bike with Gearbox India
Matter Aera भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसमें हाइपरशिफ्ट 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक्स में आमतौर पर गियर नहीं होते, लेकिन मैटर ने इस कला की सोच को बदला है। इससे न केवल बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर होती है, बल्कि राइडर को एक नई तरह की राइडिंग एक्सपीरियंस मिलती है।
Matter Aera Futuristic Design
Matter Aera कंपनी की पहली और प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक है, जो भारतीय सड़कों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इस electric bike का लुक पूरी तरह से आधुनिक और स्पोर्टी है। इसमे फीचर्स के लिए मैटर मोटर कंपनी ने एयरोडायनामिक डिजाइन, एलईडी हेडलाइट्स, एलसीडी टचस्क्रीन डिस्प्ले, और इंटीग्रेटेड स्मार्ट फीचर्स इसे एक प्रीमियम लुक देता हैं। इसके अलावा स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमे 7-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, GPS, म्यूजिक, नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल है।
5kWh Battery Electric Motorcycle
Matter Aera में 5 kWh की लिक्विड-कूल्ड बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 125-150 किलोमीटर की रेंज देती है।
Matter Area Electric Bike Price
Matter Aera Electric Bike की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.44 लाख से ₹1.54 लाख के बीच है। फिलहाल इसकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और कुछ प्रमुख शहरों के डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। धीरे-धीरे कंपनी पूरे देश में अपनी पहुंच बढ़ा रही है।
FAQs:
1. Matter Aera क्या है?
Matter Aera एक भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जिसे Matter Energy नाम की कंपनी ने विकसित किया है। यह भारत की पहली गियरबॉक्स वाली इलेक्ट्रिक बाइक है।
2. एक बार चार्ज करने पर यह बाइक कितनी दूरी तय कर सकती है?
इसकी 5kWh बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 125 से 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
3. क्या यह बाइक वाटरप्रूफ है?
हाँ, इसकी बैटरी और मोटर IP65 रेटेड हैं, जो डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस प्रदान करते हैं। यानी यह सामान्य बारिश और पानी के छींटों में सुरक्षित रहती है।